֍:सेबी चीफ की बढ़ी मुश्किलें §ֆ:सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति (PAC) ‘संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित नियामक निकायों’ जैसे कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी. वहीं, सेबी से जुड़े मामले के लिए इसके चेयरपर्सन को समन किया जाएगा.
§֍:10 सितंबर को होगी बैठक
§ֆ:PAC की 10 सितंबर को होने वाली बैठक में तय होगा कि किस मंत्रालय से जुड़े विभाग की CAG रिपोर्ट समिति में चर्चा होगी. 10 सितंबर को जलशक्ति मंत्रालय की CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी.
§֍:SEBI चीफ पर हिंडनबर्ग ने क्या लगाया था आरोप? §ֆ:हिंडनबर्ग का आरोप था कि अडानी ग्रुप के विदेशी फंड में सेबी चीफ माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) और उनके पति की हिस्सेदारी है. रिपोर्ट में अडानी ग्रुप और सेबी के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया था. हालांकि, सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने आरोपों को खारिज कर चुके हैं. बुच दंपति का कहना है कि कुछ भी नहीं छिपाया गया. आरोपों में कोई सच्चाई नहीं. वहीं, अडानी ग्रुप ने आरोपों को आधारहीन बताया और इसे मुनाफा कमाने और बदनाम करने की साजिश करार दिया था. इसी आरोप के बाद सेबी चीफ पर एक के बाद एक आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ.
§हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद बाजार नियामक सेबी (SEBI) चीफ माधरी पुरी बुच चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं. इनपर एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं. हालांकि, अभी तक लगे सभी आरोपों को SEBI प्रमुख ने निराधार बताया है और सफाई पेश की है. पिछले दिनों कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने भी SEBI चेयरपर्सन पर आरोप लगाए थे. अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन खुलासों पर संसदीय एक्शन होने जा रहा है.

