֍:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला §ֆ:एनसीएलएटी ने जेट एयरवेज का मालिकाना हक मंजूर हो चुके रिजॉल्यूशन प्लान के तहत जालान-कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को देने का फैसला सुनाया था. हालांकि इस फैसले के खिलाफ SBI और बाकी क्रेडिटर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए कंसोर्टियम की प्रस्तावित समाधान योजना को रद्द कर दिया और कहा कि कंसोर्टियम निर्धारित समय में पहला किश्त भी नहीं चुका सकी है.
§֍:तीन जजों की पीठ ने सुनाया फैसला §ֆ:सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को 16 अक्टूबर को ही सुरक्षित कर लिया था और इसे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने सुनाया. जालान कालरॉक ने 150 करोड़ रुपये की जो बैंक गारंटी की थी, उसे भी जब्त कर लिया गया है.
§संकट से जूझ रही एयरलाइन जेट एयरवेज को पहले ही बंद कर दिया गया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने इसकी संपत्तियों को बेचने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 7 नवंबर को दिक्कतों से जूझ रही इस एयलाइन को लिक्विटेड करने यानी इसकी संपत्ति को बेचने का आदेश दे दिया है. देश की सर्वोच्च अदालत ने इसे लेकर नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के फैसले को खारिज कर दिया.

