֍:
अधिकारियों ने दी जानकारी
§ֆ:अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में इलाके में डेरा डाले हुए है. अभी तक ‘शूटरों’ की पकड़ में नहीं आया है. शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे साक्षी नाम की लड़की खेलने के लिए कोट महेर गांव स्थित अपने घर से बाहर निकली. उन्होंने बताया कि झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया. लड़की की चीखें सुनते ही पड़ोसी उसे बचाने के लिए दौड़े. ग्राम प्रधान सुरेखा घंटा ने कहा कि “आदमखोर” तेंदुए ने 22 जुलाई को भौंड गांव में नौ साल की लड़की और 29 सितंबर को पुरवाल गांव में तीन साल के लड़के को मार डाला था.§֍:
जिलाधिकारी ने की तीन दिनों की छुट्टी
§ֆ:मामले के बाद टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुरक्षा कारणों से भौड़ गांव, पुरवाल गांव के प्राथमिक विद्यालय, अंथवाल गांव के प्राथमिक और उच्च विद्यालय के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में तीन दिन की छुट्टी घोषित कर दी है. इन स्कूलों की परीक्षा भी पोस्टपोन कर दी है. रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है.§उत्तराखंड के न्यू टिहरी में हाल ही में एक आदमखोर तेंदुए के आतंक से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है. भिलंगना इलाके में आदमखोर तेंदुए ने एक 13 साल की बच्ची को मार दिया. जिसके बाद से ही इलाके में डर का माहौल बन गया. जिसके दो दिनों बाद से स्कूलों की छुट्टी कर दी है.

