֍:सऊदी ने बदले नियम §ֆ:जिन लोगों के पास सऊदी अरब का मल्टीपल एंट्री वीजा होता है वो हज के दौरान बिना हज परमिट के अनाधिकृत रूप से हज करते हैं जिससे पवित्र मक्का शहर में भीड़ बढ़ती है. इससे सऊदी अधिकारियों की सिरदर्दी बढ़ जाती है.
सिंगल एंट्री वीजा से कोई व्यक्ति किसी देश में एक बार ही एंट्री कर सकता है जबकि मल्टीपल एंट्री वीजा लॉन्ग टर्म वीजा होता है जो वीजाधारी को उस देश में कई बार आने-जाने की अनुमति देता है.
§֍:कौन से 14 देश होंगे प्रभावित§ֆ:सऊदी अरब के वीजा नियमों में बदलाव से जो 14 देश प्रभावित होंगे, उनके नाम हैं- अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनिशिया और यमन.
सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों के बदलाव के तहत इन देशों से पर्यटन, व्यापार और परिवार से मिलने आने वाले लोगों के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है.
§सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है जिसका असर भारत समेत 14 देशों पर पड़ने वाला है. बदले हुए वीजा नियम 1 फरवरी 2025 से लागू हो गए हैं जिसके तहत इन देशों से आने वाले यात्रियों को किंगडम में प्रवेश के लिए सिंगल एंट्री वीजा ही मिलेगा. सऊदी ने अपने वीजा नियमों में बदलाव इसलिए किया है ताकि लंबी अवधि का वीजा लेकर देश में आने वाले लोग अनाधिकृत रूप से हज यात्रा न कर सकें.

