ֆ:कृषि मार्केटिंग के लिए अपनी नई रणनीतियों के लिए प्रसिद्ध, सतीश तिवारी को उनके असाधारण विपणन नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया, उन्होंने स्थायी विपणन पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि के साथ काम किया। पिछले साल उन्हें वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस द्वारा मोस्ट एडमायर्ड मार्केटिंग लीडर्स अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उनके दूरदर्शी निर्देशन के तहत, जेनक्रेस्ट ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया एवं नए मानक स्थापित किए हैं। जो सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में जेन्क्रेस्ट ने भारतीय कृषि बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
§ֆ:कई बड़ी कंपनियों के साथ कर चुके हैं काम :
§ֆ:सतीश तिवारी मौजूदा समय में जेनक्रेस्ट के साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले सतीश तिवारी ने कोरोमंडल, अदामा, नागार्जुन एग्रीकेम जैसी जानी-मानी कृषि कंपनियों में काम किया है। कृषि क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।
§۩:Uploads/NewsImages/19-04-2024/Ua4ONMMgbVuLbCHKqXz6.jpg|§कृषि क्षेत्र में लम्बे समय से कार्य कर रहे जेनक्रेस्ट के वीपी-सेल्स एंड मार्केटिंग (एग्रीबिजनेस) सतीश तिवारी को हैदराबाद, भारत में आयोजित एग्री बिजनेस समिट एंड अवार्ड्स (एबीएसए) 2024 में ‘लीडर विद स्ट्रैटेजिक विजन इन एग्री बिजनेस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह आयोजन मार्केटिंग के क्षेत्र में सतीश तिवारी के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

