ֆ:
बताया जा रहा है कि महाराज जी को सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। इस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हे चेक किया और उनकी कुछ टेस्ट भी करवाए। कुछ देर तक हॉस्पिटल में रहने के बाद प्रेमानंद जी अपने आश्रम वापस चले गए।
§मथुरा के वृंदावन में राधा केलि कुंज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस दौरान उनके साथ कई शिष्य भी मौजूद थे। वहीं डॉक्टर्स ने जब उनकी हालत देखी तो तुरंत ट्रीटमेंट शुरू किया गया।

