ֆ:आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ”मैं बीजेपी के सातों सांसदों से कहना चाहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है तो यहां आएं और आतिशी के अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हों. दिल्ली के लिए पानी की लड़ाई लड़ें और हरियाणा सरकार से पानी लाएं. जो लोग केंद्र में मंत्री बन गए, उनकी जुबान नहीं खुल रही है. वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं’§दिल्ली में जल संकट को लेकर मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. इस बीच आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और बीजेपी को दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर घेरा है.

