֍:क्या है कीमत?§ֆ:Galaxy Tab S10+ के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 90,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत डिवाइस के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है. वहीं इसका 5G कैपेबिलिटी वाला वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आता है. Galaxy Tab S10 Ultra के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 1,08,999 रुपये है. §ֆ:ये टैबलेट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 512GB कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है. इसके 5G मॉडल की कीमत क्रमशः 1,22,999 रुपये और 1,33,999 रुपये है. दोनों ही डिवाइस प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. सैमसंग इनके साथ 45W का ट्रैवल एडॉप्टर फ्री दे रहा है. §֍:जानें क्या है खासियत?§ֆ:Galaxy Tab S10+ में 12.4-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन लेंस 13MP का है और सेकेंडरी लेंस 8MP का है. फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसमें 10,090mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग दी गई है. दूसरी तरफ Galaxy Tab S10 Ultra में 14.6-inch का डिस्प्ले मिलता है. इसे आप Wi-Fi और 5G वेरिएंट में खरीद सकते हैं. इसमें भी आपको 13MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट में 12MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है. §ֆ:इसमें 11,200mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही 45W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. दोनों ही डिवाइसेस MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर काम करते हैं. सिक्योरिटी के लिए आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. डिवाइस क्वाड स्पीकर और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं.§भारत की टेकनोलॉजी इंडस्ट्री में हर दूसरे दिन एक नया और एक से बढ़कर एक टेक गैजेट लॉन्च हो जाता है. इसी के चलते भारतीय टेक बाजार में अपनी पकड़ जमाई हुई कंपनी Samsung ने भारतीय बाजार में Galaxy Tab S10 सीरीज को लॉन्च किया है. इसमें दो डिवाइस Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को जोड़ा है. ये दोनों ही डिवाइस AI फीचर्स के साथ आते हैं.

