֍:सलमान खान मामले में बड़ा खुलासा
§ֆ:मामले की जांच कर रही नवी मुम्बई पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार हो चुके, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की. इस हत्या को भी सिद्धू मूसेवाला, की ही तरह अंजाम देने का प्लान था.
§֍:सलमान की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी§ֆ:पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट के अनुसार बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी निकाली थी.
§֍:सलमान की हर मूवमेंट पर थी नजर §ֆ:पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि सलमान खान को मारने की प्लानिंग अगस्त 2023 और अप्रैल 2024 के बीच रची गई थी. पुलिस ने यह भी बताया कि करीब 60 से 70 लोग सलमान खान की हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे. जांच में पुलिस को पता चला कि यह सभी मुंबई में सलमान के घर, उनका पनवेल का फार्म हाउस और गोरेगांव फिल्म सिटी में सलमान की हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे. §बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग ने लोगों को शॉक कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

