֍:आवश्यकता पर नासिक बाजार से भी खरीदेंगे सब्जियां§ֆ:प्याज और टमाटर को लेकर इस बिक्री पर खाद्य और सहकारिता सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि सहकारिता विभाग भी तमिलनाडु सहकारी विपणन संघ, सहकारी स्टोर, फार्म फ्रेश आउटलेट और उचित मूल्य की दुकानों के एक हिस्से के माध्यम से टमाटर और प्याज बेच रहा है. पिछले सप्ताह की तुलना में, सरकार द्वारा कई हस्तक्षेपों के कारण प्याज की कीमतों में काफी कमी आई है. उन्होंने कहा कि यदि अधिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है, तो हम नासिक बाजार से सीधे प्याज और थोक बाजारों से टमाटर खरीदेंगे.§֍:दिल्ली में भी चल रही बिक्री§ֆ:केंद्र सरकार ने 5 सितंबर से 35 रुपये प्रति किलो की दर प्याज की बिक्री दिल्ली-एनसीआर के 38 जगहों पर शुरु की दी थी, जो कि अभी भी चल रही है. मोबाइल वैन के जरिए कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्पलेक्स, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्सों में रियायती दरों पर प्याज बेचा जा रहा है. §देशभर की सब्जी मंडियों में कीमतों को लेकर व्यापारी से लेकर आम जनता परेशान है. इसी के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्याज की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ ने बड़ा कदम उठाया है. नेफेड ने चेन्नई के साथ आसपास के इलाकों में मोबाइल वैन की मदद से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू कर दिया है.

