֍:अनंत- राधिका की शादी में बम! §ֆ:दरअसल एक सोशल मीडिया एक्स यूजर ने मुंबई पुलिस को एक पोस्ट को लेकर जानकारी दी थी. यह पोस्ट FFSFIR नाम के एक एक्स यूजर ने की थी, जिसमें कहा गया था कि मेरे मन में एक भौंडा विचार आया है कि अगर अंबानी की शादी में बम फट जाए तो, तो आधी दुनिया में उथल-पुथल मच जाएगी. खरबों रुपयों स्वाहा हो जाएंगे.
§֍:एक्शन में मुंबई पुलिस §ֆ:इस पोस्ट के संज्ञान में आने के बाद मुंबई पुलिस ने वैवाहिक स्थल पर आसपास के इलाकों में सुरक्षा और बढ़ा दी. पुलिस चौकियों और पोस्ट पर अधिकारियों की तैनाती बढ़ा दी गई और सुरक्षा की समीक्षा की गई. हालांकि, बम की ये धमकी हॉक्स लग रही थी लेकिन फिर भी पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त कदम उठाए.
§ֆ:बता दें कि शनिवार को दो लोगों ने वैवाहिक स्थल पर घुसने की कोशिश की थी. इनमें से एक यूट्यूबर जबकि दूसरा आंध्र प्रदेश का एक कारोबारी था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उन्हें नोटिस दिया गया और वेरिफिकेशन के बाद उन्हें जाने दिया गया.
मुंबई पुलिस की साइबर टीम इस अकाउंट से पोस्ट करने वाले एक्स यूजर का ब्योरा जुटाने में लगी है. इस संबंध में एक्स से भी ब्योरा मांगा गया है. हालांकि, इस मामले में रविवार शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया था लेकिन एक्स यूजर का पता लगाने के लिए शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है.
§एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के दौरान बम की धमकी देने के मामले की जांच जारी है. मुंबई पुलिस की साइबर विंग इस मामले की जांच में जुटी है.

