֍:जानें क्या है पूरा मामला?§ֆ:स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास से पीसीआर कॉल की है। उन्होंने केजरीवाल के करीबी विभव कुमार के खिलाफ PCR कॉल की है। आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के नाम से दिल्ली पुलिस को 2 पीसीआर कॉल मिलीं।
इन कॉल में कहा गया कि मुझे सीएम का पीएस विभव पीट रहा है। ये कॉल सीएम हाउस से की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वाति नहीं मिली। दिल्ली पुलिस पीसीआर कॉल की सच्चाई जानने में जुटी है।
§֍:स्वाति ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप §ֆ:दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कॉलर स्वाति मालीवाल का कहना है कि मुझे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने PA विभव से पिटवाया है। करीब 10 बजे के करीब कॉल की गई थी। हालांकि PCR जब मौके पर पहुंची तो वहां स्वाति मालीवाल नहीं मिलीं।
§֍:रविवार को केजरीवाल ने किया था रोड शो§ֆ:दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि अगर लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने एक रोड शो के दौरान कहा था, ‘मुझे 20 दिन बाद वापस जेल जाना है। यदि आप झाड़ू (‘आप’ का चुनाव चिह्न) को चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा।’
§दिल्ली के सीएम हाउस में बड़ा हंगामा हुआ है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पीए पर मारपीट का आरोप लगाया है। सीएम हाउस से निकलकर स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाति ने फोन कर पुलिस को बुलाया। सीएम केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है।

