֍:कार्डियो आईसीयू में रखा गया§ֆ:दिल्ली एम्स क कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर राकेश यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है. बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में जांच करवाने गए. वहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया. इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुए तो लालू प्रसाद राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे. देर रात वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। यहां से सीधे उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया. एम्स में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती लालू के साथ हैं.§राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. वे आईसीयू में हैं. उनके हाथ और कंधे पर घाव होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी की है. वहीं, तेजस्वी यादव ने बताया कि कई दिनों से पिता के कंधे और हाथ में जख्म है. डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे. जांच में पता चला कि बीपी भी काफी लो रहा है. बीपी अचानक 88/44 पहुंच गया था. अब दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है.

