֍:बिहार में गठबंधन की राह §ֆ: सूत्रों की मानें तो इसी दिन कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषित कर सकती है. किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद का नाम इस बार भी लगभग तय माना जा रहा. भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा के नाम की चर्चा है. कटिहार से तारिक अनवर कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं. पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा है. वहीं समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार हैं.
§֍:कांग्रेस में कशमाकश की स्थिती §ֆ:कांग्रेस मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी को अपना लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है. महाराजगंज से विधायक विजय शंकर दुबे और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा है. पश्चिम चंपारण से केदार शाश्वत कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं. वहीं सासाराम सीट पर पार्टी किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है. बता दें कि कांग्रेस ने 2019 में भी 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी. वहीं आरजेडी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी.
§֍:लालू यादव की राजद 26 सीटों पर लड़ेगी§ֆ:लालू यादव की राजद बिहार में जिन 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनमें औरंगाबाद, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, वैशाली, झंझारपुर, मधुबनी, सीवान, हाजीपुर, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज शामिल हैं. भाकपा माले तीन सीटों आरा, नालंदा और काराकाट से चुनाव लड़ेगी. भाकपा को बेगूसराय और माकपा को खगड़िया सीट मिली है.
§बिहार में महागठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारा हो चुका है. लालू यादव की राजद 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. लेफ्ट दलों (भाकपा माले, भाकपा और माकपा) को 5 सीटें मिली हैं. राजद ने अपने खाते की लगभग सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. अब कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी है. कांग्रेस चुनाव समिति की 31 मार्च को दिल्ली में बैठक होनी है, जिसमें बिहार के लिए प्रत्याशियों पर चर्चा होगी.

