֍:§֍:राजस्थान में ताबड़तोड़ एक्शन §ֆ:किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है. किसान इन ब्रांड्स पर भरोसा कर बीज खरीदते हैं, लेकिन ये बीज अपेक्षित उत्पादन नहीं देते.”
उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में नकली बीज जब्त किए गए हैं. यह एक सुनियोजित साजिश है, जिससे किसानों की मेहनत और आर्थिक स्थिति दोनों पर असर पड़ रहा है.
§֍:किशनगढ़ की भी कई फैक्ट्रियों में पाए गए नकली खाद- मीणा§ֆ:कृषि मंत्री ने बताया कि इससे पहले उन्होंने अजमेर के किशनगढ़ में भी कई फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया था, जहां नकली खाद और विभिन्न ब्रांडों के जाली बैग पाए गए थे. उस दौरान भी कई FIR दर्ज की गई थीं और संबंधित फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया था. सरकार अब इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.
मीणा ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को गुमराह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में इस तरह की फैक्ट्रियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए. मंत्री की इस सक्रियता को किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है.
§Rajasthan Breaking : राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार (3 जून) को श्रीगंगानगर में 9 फैक्ट्रियों पर अचानक निरीक्षण कर कार्रवाई की. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान 8 फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया. मंत्री ने बताया कि ये फैक्ट्रियां किसानों को नकली बीज सप्लाई कर रही थीं, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं.
मीणा ने अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम के साथ फैक्ट्रियों में जाकर वहां स्टोर किए गए बीजों की गुणवत्ता की भी जांच की. विशेषज्ञों द्वारा की गई जांच में इन बीजों को नकली पाया गया.

