֍:तय हुआ बीज का मूल्य, अनुदान के बाद आधे दाम पर मिलेगा§ֆ:शासन स्तर पर धान के बीज का मूल्य ₹6138 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। लेकिन 50% अनुदान के तहत किसानों को बीज ₹3069 प्रति कुंतल की रियायती दर पर मिलेगा। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पॉश मशीन (PoS Machine) से बीज की खरीद करेंगे। बिना पॉश मशीन के किसी को भी बीज वितरण नहीं किया जाएगा।
§֍:जिले को मिला 2400 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य
§ֆ:जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, इस वर्ष विभाग को 2400 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभी विभाग के पास 1400 कुंतल बीज का स्टॉक मौजूद है, जिसमें से 25-25 कुंतल बीज ब्लॉक स्तर के गोदामों में पहले ही भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 1000 कुंतल बीज बीज विकास निगम से प्राप्त किया जाएगा।
§֍:जिले में महीन धान की अधिक पैदावार
§ֆ:अलीगढ़ जिले में महीन धान की अधिकतर पैदावार होती है, और इस वर्ष 171735 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। बीज वितरण का कार्य प्रगति पर है, और कृषि विभाग शासन द्वारा तय लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगा।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण कराकर बीज गोदामों से पॉश मशीन के माध्यम से बीज प्राप्त करें ताकि धान की खेती के लिए जरूरी तैयारी समय रहते पूरी की जा सके।§उत्तर प्रदेश के अलीगढ में खरीफ सीजन की तैयारी के तहत कृषि विभाग ने धान की नर्सरी की शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह से कराने की योजना बनाई है। इस दिशा में विभाग द्वारा बीज वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सरकार की ओर से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की योजना लागू की गई है।

