बॉलीवुड की नई हिट जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि अब उनके इंतजार की घड़ी थोड़ी लंबी हो गई है। फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और अब ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अगस्त 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
आगे बढ़ी परम सुंदरी की डेट
जब फिल्म का टीजर मई में लॉन्च किया गया था, तब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 25 जुलाई 2025 घोषित की थी। लेकिन अब खबर है कि अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2′ भी उसी दिन रिलीज हो रही है, जिससे टकराव से बचने के लिए ‘परम सुंदरी’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।
क्या है नई अपडेट?
हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ के साथ ‘परम सुंदरी‘ का टीजर फिर से दिखाया गया, जिसमें फिल्म के अगस्त में रिलीज होने के संकेत दिए गए। हालांकि नई डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
फिल्म का टीजर जब मई में रिलीज हुआ था, तब से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पंजाबी छोरे की भूमिका में हैं, वहीं जाह्नवी साउथ इंडियन लड़की के अवतार में नजर आ रही हैं। एक रोमांटिक बैकग्राउंड सॉन्ग के साथ टीजर ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें:
- डायरेक्शन: तुषार जलोटा
- प्रोडक्शन: मैडॉक फिल्म्स
- स्टारकास्ट: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर
- जॉनर: रोमांटिक-कॉमेडी
- नई संभावित रिलीज: अगस्त 2025
सितारों का वर्कफ्रंट:
सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘परम सुंदरी’ के अलावा अपनी एक्शन फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं।
वहीं जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, जिसमें वह वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

