֍:बढ़ाई गई वैकेंसी संख्या§ֆ:इस वैकेंसी की संख्या में 50 फीसद की वृद्धि की गई. इस वृद्धि के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुद्धि पत्र जारी किया है. इसके साथ ही कुल वैकेंसी की संख्या 25 से बढ़कर 52 हो गई है. इस तरह सरकार ने कृषि अधिकारी पद के लिए 27 वैकेंसी और बढ़ा दी है.§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:कृषि अधिकारी पद के लिए अंतिम तारीख 13 दिसंबर रात्रि 12 बजे तक है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को rpsc.rajasthan.gov.in जाना होगा. यह राजस्थान सरकार की वेबसाइट है जहां आपको आवेदन करने के लिए ऑनलाइन लिंक मिलेगा, जिसे 29 नवंबर को एक्टिव किया जाएगा.§ֆ:इस प्रोसेस से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही 29 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए sso.rajasthan.gov.in पर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा.§֍:कैसे होगी परीक्षा?§ֆ:परीक्षा में सभी प्रश्न ओएमआर शीट पर आधारित होंगे और कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सवाल एक अंक का रहेगा. इस तरह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी. ध्यान रहे कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है और परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा. प्रश्न के जवाब में 5 विकल्प मिलेंगे जिनमें से किसी एक का चयन करना होगा.§राजस्थान के कृषि विभाग में कृषि अधिकारी पद के लिए भारी मात्रा में भर्तियां निकाली गई हैं. राज्य लोक सेवा आयोग ने कृषि अधिकारी पद के लिए भर्तियां जारी की है. इस परीक्षा का नाम है कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024. आयोग ने इसके लिए शुद्धि पत्र जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगा है. हालांकि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 29 नवंबर से शुरू हो रही है जो 13 दिसंबर 2024 की रात 12 बजे तक चलेगा. आयोग की तरफ से इसका एक लिंक जारी किया जाएगा जो 13 दिसंबर की रात तक एक्टिव रहेगा.

