ֆ:दरअसल, मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे जिसके बाद सीएसके टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन ही बना सकी. वैसे, सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए 200 रनों की दरकार थी लेकिन आखिरी ओवरों में आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल ने करिश्मा कर मैच का पासा ही पलट कर रख दिया. बता दें कि आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी जिससे प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश कर पाए लेकिन तेज गेंदबाज यश दयाल ने करिश्मा कर मैच को बदल कर रख दिया.
धोनी डग आउट में निराश होकर एक टक देख रहे थे. उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. आंखों में नमी थी. वहीं, दूसरी ओर आरसीबी खेमा जश्न मना रहा था, कोहली अपने ही अंदाज में आक्रमक अंदाज में जश्न मना रहे थे.
§आईपीएल 2024 के 68वें मैच में आरसीबी ने गजब अंदाज में खेल दिखाकर सीएसके को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. इस मैच का फैसला भी आखिरी ओवर में हुआ.

