ֆ:
बैंक ने भरोसा दिया है कि वो रेग्यूलेटरी गाइडलाइंस को मानने के साथ-साथ उसका अनुपालन करेगी. 10 अक्टूबर 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक ने बीओबी वर्ल्ड ऐप के जरिए नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी.
§RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बीओबी वर्ल्ड पर लगी बंदिशों को तत्काल प्रभाव से हटाने का एलान किया है. बैंक ऑफ बड़ौदा बीओबी वर्ल्ड ऐप के जरिए तय गाइडलाइंस और नियमों के तहत नए कस्टमर्स जोड़े जा सकेंगे.

