֍:2022 में हो चुका है चूहाकांड§ֆ:बदायूं जिले में चूहाकांड पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले 2022 में हो चुका है. इसमें सदर कोतवाली इलाके में मनोज कुमार नाम के एक युवक ने पहले चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर बहुत मारा और फिर उसे नाले में फेंक दिया था. इससे चूहे की मौत हो गई थी. मामले को लेकर विकेंद्र शर्मा नाम के पशुप्रेमी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई गई. पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि मृतक चूहे का पोस्टमॉर्टम बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर में किया गया था. चूहे की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने 30 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दायर की है, जिसमें मुख्य आरोपी मनोज कुमार को ही बनाया गया है. ये मामला अभी कोर्ट में ही पेंडिंग है और आरोपी जमानत पर बाहर है. §उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर चूहाकांड देखने को मिला है. इसका वीडियो भी तेजी से सोश मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा गया कि एक महिला चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिला रही है. जबरन कुत्ते को चूहा खिलाने के बाद ही महिला वहां से जाती है. इसको लेकर एनिमल्स एक्टिविस्ट विकेंद्र शर्मा ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

