#WATCH | Chandigarh: Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh, 4 others acquitted in 2002 Ranjit Singh murder case
— ANI (@ANI) May 28, 2024
Jatinder Khurana, lawyer of Gurmeet Ram Rahim, says, "…The Honorable Punjab and Haryana High Court has changed the order of the lower court and all five… pic.twitter.com/ftVdnYPsat
§֍:हत्या के आरोपों में मिली थी सजा §ֆ:इस मामले में अन्य आरोपी अवतार सिंह, कृष्णलाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह हैं. वहीं, एक आरोपी की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी.
हालांकि, रेप और पत्रकार की हत्या मामले में हाईकोर्ट के समक्ष राम रहीम की अपील अभी भी लंबित है. फिलहाल राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं
§֍:जानें क्या है 2002 से जुड़ा मामला§ֆ:साल 2002 में डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी. पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे ने 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी. इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया और 2021 में राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया. इस मामले में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए थे.
§डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख और चार अन्य को हत्या मामले में बरी कर दिया है. रंजीत सिंह हत्या मामले में पांचों आरोपियों को बरी किया गया है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए ये फैसला सुनाया है. दरअसल राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी.

