֍:राम रहीम 21 दिनों के लिए रिहा§ֆ:हरियाणा की सुनारिया जेल से मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे राम रहीम को पुलिस सुरक्षा में रिहा किया गया. वह फरलो की अवधि में अपने आश्रम जाएगा. यह आश्रम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में स्थित है. §֍:जून में की थी फरलो की मांग§ֆ:दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने इसी साल जून में फिर फरलो की मांग की थी. इसको लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 21 दिनों की फरलो की गुहार लगाई थी. फरवरी में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उसकी अनुमति के बिना आगे पैरोल न दे. बता दें कि राम रहीम को पहली बार फरलो मां से मिलने के लिए 24 अक्टूबर 2020 में मिली थी. इसके बाद मां से मिलने के ले 21 मई 2021 को 12 घंटे की पैरोल दी गई. 7 फरवरी 2022 में 30 दिनों की फरलो मिली. इसके बाद 14 अक्टूबर 2022 को पैरोल दी. फिर 21 जनवरी 2023 में 40 दिन, 20 जुलाई 2023 में 30 दिन और 21 नवंबर 2023 में 21 दिनों की फरलो मिली थी. §֍:फरलो पर कैदी कैसे आता है बाहर?§ֆ:फरलो एक तरह से छुट्टी है, जिसमें कैदी कुछ समय के लिए रिहा किया जाता है. यह कैदी को अधिकार के तौर पर दी जाती है. बता दें कि फरलो केवल उन कैदियोंको दी जाती है, जिनकी सजा लंबे वक्त की हो. इससे कैदी अपने परिवार और समाज के लोगों से मिल सकता है. §डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिरसा स्थित आश्रम में दो महिलाओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है. उसे पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में दोषी करार दिया था. गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है. इस बार वह 21 दिनों के लिए सुनारिया जेल से बाहर है.

