֍:एक्स पर किया पोस्ट§ֆ:केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर कोलकाता पार्क सर्वकस सेवन प्वाइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर बर्बर हमला किया गया. भगवा झंडा लेकर चलने की वजह से वाहनों पर पत्थर बरसाए. अराजकता फैलाई गई. यह कोई आकस्मिक नहीं बल्कि लक्षित हिंसा थी. और पुलिस कहाँ थी? वहीं देख रही थी. खामोश और रीढ़विहीन थी. वही पुलिस बल जिसे खुद ममता बनर्जी ने चुना था. उसे तुष्टीकरण की राजनीति ने पूरी तरह से पंगु बना दिया है। निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया.§֍:तोड़फोड़ का वीडिया किया पोस्ट §ֆ:उन्होंने कार में तोड़फोड़ का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह कायरतापूर्ण निष्क्रियता एक बात साबित करती है कि रामनवमी के दौरान एकजुट बंगाली हिंदुओं की दहाड़ ने व्यवस्था को हिला दिया है. ममता की लाडली शांति वाहिनी शांतिपूर्ण नहीं है, वे घबराए हुए हैं. डरे हुए हैं! यह तो बस शुरुआत है. हम कोलकाता से वादा करते हैं कि अगले साल इससे भी बड़ा, जोरदार और शक्तिशाली रामनवमी जुलूस पार्क सर्कस से होकर गुजरेगा और वही पुलिसवाले जो आज चुप रहे? वे हम पर फूल बरसाएंगे. इन शब्दों पर ध्यान दें.§कोलकाता में रामनवमी के दिन निकाले जा रही शोभायात्रा को लेकर विवाद के बीच भाजपा ने बड़ा दावा किया है. इसको लेकर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन इलाके में रामनवमी शोभायात्रा पर हमला किया गया है. भगवा झंडा लगे वाहनों पर पत्थर बरसाए गए. पुलिस ने कहा कि किसी भी शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी.

