§ֆ:दरअसल, पहले विपक्ष डिप्टी स्पीकर की पोस्ट को लेकर अड़ा हुआ था. विपक्ष का कहना था कि वह स्पीकर के पद के लिए एनडीए का समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी सीपकर का पद विपक्ष को देना होगा. लेकिन इस मुद्दे पर जब दोनों के बीच सहमति नहीं बनी तो विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया.
§ֆ:
कल शाम राजनाथ सिंह जी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge को फोन किया था।
— Congress (@INCIndia) June 25, 2024
राजनाथ सिंह जी ने उनसे अनुरोध किया कि आप हमारे स्पीकर को समर्थन दें।
खरगे जी ने पूरे विपक्ष की तरफ से कहा कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का हो।
लेकिन अभी तक राजनाथ सिंह जी ने खरगे… pic.twitter.com/bwwnCCxaHh
§֍:राजनाथ सिंह ने किया खड़गे को कॉल §ֆ:मंगलवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के पास राजनाथ सिंह का कॉल आया था. उन्होंने कहा कि स्पीकर पद पर विपक्ष को समर्थन करना चाहिए और एक राय बनानी चाहिए. हमने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कॉल बैक करेंगे. लेकिन वो कॉल अभी तक नहीं आया. मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. अगर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलेगा, तब ही हम समर्थन करेंगे.
§֍:विपक्ष ने भी उतारा अपना स्पीकर उम्मीदवार§ֆ:बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार के नामांकन का आज आखिरी दिन था. इस देखते हुए विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया. अब कल स्पीकर का चुनाव होगा. देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होगा.§18वीं लोकसभा के पहले सत्र में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उठापटक जारी है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की तरफ से एक बार फिर ओम बिरला को ही अपना उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, अब विपक्ष ने के. सुरेश को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

