§֍:खदान में फंसे रहे अधिकारी §ֆ:खदान में 14 अधिकारी रातभर फंसे रहे. वहीं करीब 11 घंटे से रेस्क्यू जारी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी. मौके पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस और चिकित्सक, प्रशासनिक आधिकारी मौजूद हैं. एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू चलाया जा रहा है. आधा दर्जन एंबुलेंस लिफ्ट निकासी के द्वार पर तैनात की गई हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया जाएगा. फंसे हुए लोगों में केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता भी शामिल हैं. इनके अलावा मुख्य विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे, कोलिहान खदान के उप महाप्रबंधक एके शर्मा, एक पत्रकार विकास पारीक भी इनके साथ फंसे हुए हैं. इनके अलावा एके बैरा, अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी, निरंजन साहू, करणसिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसीराम व भागीरथ के फंसे होने की सूचना है.
#WATCH | Neem Ka Thana, Rajasthan: Visuals from Kolihan mine where an incident of lift collapse took place.
— ANI (@ANI) May 15, 2024
The rescue operation is underway; 10 people have been rescued and 5 others are still feared trapped.
(Source: SDRF) pic.twitter.com/8hLuPvwoYa
§֍:रेस्क्यू ऑपरेशन जारी §ֆ:पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात राजस्थान के नीमका थाना क्षेत्र के खतेड़ी में लिफ्ट में खराबी आ जाने से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की विजलेंस टीम के 14 अधिकारी और सदस्य खदान में फंस गए. कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए शाफ्ट के नीचे गई थी. इसके बाद जब वे लिफ्ट के जरिए ऊपर आ रहे थे तो लिफ्ट की एक रस्सी टूट गई, जिसके कारण 14 लोग अंदर ही फंस गए. वहीं सूचना मिलने पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
§राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां खेतड़ी इलाके में स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूट गई. इसके चलते कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम समेत कंपनी के 14 अधिकारी अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद खदान के आसपास हलचल मच गई. आनन-फानन में इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई.
#WATCH | Rajasthan: Neem Ka Thana’s Kolihan mine lift collapse: Dharmendra, SDRF says “One body has been taken out and a total of 14 people have been rescued safely…” pic.twitter.com/XG1yVNXCCE
— ANI (@ANI) May 15, 2024

