• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राजस्थान सरकार का संयुक्त अभियान जारी

Fiza by Fiza
January 30, 2024
in समाचार
0
अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राजस्थान सरकार का संयुक्त अभियान जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इसी तरह से पहाड़ी डीग के सुजात के खोला में अवैध खनन की नियंत्रण कक्ष में प्राप्त एक शिकायत की जांच के दौरान एमई राम निवास मंगल और उनकी टीम ने अवैध खनन के सात प्रकरण दर्ज करते हुए भारी मात्रा में अवैध खनन को पकड़ा है। एमई रामनिवास मंगल ने बताया कि सात प्रकरणों में मेसेनरी स्टोन का 2 लाख 92 हजार 170 टन अवैध खनन पाया गया। इस पर विभाग द्वारा नियमानुसार 12 करोड़ 26 लाख रुपये की शास्ती लगाई गई है।इससे पहले नागौर के मूंडवा के पास सिलिकान सेंड के अवैध खनन के बड़े मामले की गोपनीय जानकारी मिलने पर अजमेर एसएमई पीआर आमेटा से औचक निरीक्षण करवा कर लीज जारी होने से पहले ही अवैध खनन के बड़े मामलें का भण्डाफोड किया गया है। राज्यव्यापी अभियान के तहत समूचे प्रदेश में कार्यवाही जारी है।विभाग द्वारा जहां एमई-एएमई द्वारा संयुक्त जांच अभियान के तहत जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा एसएमई स्तर के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए खनन क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


§ֆ:मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा नियमित रुप से अभियान प्रगति की समीक्षा की जा रही हैं वहीं नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों पर 24 घंटें में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।डीएमजी डॉ. प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा मुख्यालय स्तर पर समीक्षा की जा रही है। अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस योगेन्द्र सिंह महवाल और नियंत्रण कक्ष प्रभारी एसएमई एसपी शर्मा द्वारा विश्लेषण किया जा रहा है।


§मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दौरान खान विभाग की दो अलग अलग टीमों द्वारा तिजारा के पास हसनपुरा माफी और डीग के पास पहाडी क्षेत्र के सुजात का खोला में की गई बड़ी कार्यवाही में मेसेनरी स्टोन के चार लाख 93 हजार 170 टन से अधिक का अवैध खनन पकड़ा है। विभाग द्वारा नियमानुसार सब मिलाकर 21 करोड़ 13 लाख से भी अधिक की शास्ती लगाई है।खान सचिव आनन्दी ने बताया कि गोपनीय तरीके से प्राप्त सूचना पर अन्य स्थान से टीम भेजकर जांच कराने का निर्णय किया और जयपुर एसएमई प्रताप मीणा को टीम बनाकर पहले अलवर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसएमई प्रताप मीणा व उनकी टीम के सदस्य एमई जयपुर कृष्ण शर्मा, एमई पुष्पेन्द्र सिंह मीणा की टीम को वहां से खैरथल तिजारा के पास हसनपुरा माफी इलाके में अवैध खनन की जांच के लिए गोपनीय तरीके से भेजा गया। प्रताप मीणा और उनकी टीम ने खनन पट्टों के गेप क्षेत्र में 6 प्रकरणों में चेजा पत्थर का दो लाख 1 हजार टन अवैध खनन पाया। टीम द्वारा विस्तृत जांच के बाद अवैध खनन की 8 करोड़ 87 लाख की शास्ती लगाई गई है।

Previous Post

कौन हैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के फाउंडर सतनाम सिंह संधू, राष्ट्रपति ने किया मनोनित

Next Post

राजस्थान सरकार ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Next Post
राजस्थान सरकार ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

राजस्थान सरकार ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.