֍:पेमेंट की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी§ֆ:राज्य सहकारिता मंत्री ने घोषणा की कि केंद्रीय सहकारी बैंकों के अंतर्गत पैक्स और लैम्पस के माध्यम से खरीफ 2024 सीजन के दौरान लिए गए फसल लोन की अदायगी की समय-सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है. किसानों के पास 12 महीने के भीतर लोन चुकाने का विकल्प भी है. पहले यह समय-सीमा 31 मार्च थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से किसानों को काफी राहत मिलेगी. इससे किसानों को ब्याज मुक्त फसल लोन का लाभ नहीं मिल पाता और उन्हें बकाया राशि पर 2 परसेंट अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ता.§֍:सरकार की ओर से कही गई ये बात§ֆ:राजस्थान सरकार ने कहा है कि वह किसानों को समर्थन देने के लिए हर समय तैयार है. सहकारिता मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिरता मुहैया कराने के लिए काम कर रही है. ब्याज मुक्त फसल ऋण योजना किसानों को किसी टेंशन के बिना अपने कृषि खर्चों को चलाने में मदद करती है. सरकार और किसानों का कहना है कि इस फैससे बहुत बड़ी राहत मिली है क्योंकि किसान जुर्माने से बच जाएंगे और उस पैसे का इस्तेमाल अगली फसल की खेती में करेंगे. §राजस्थान सरकार की ओर से किसानों को लोन में एक बड़ी राहत दी है. इसमें खरीफ सीजन 2024 में बांटे गए ब्याज मुक्त फसली लोन को चुकाने की तारीख बढ़ा दी गई है. सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार डाक ने इसको लेकर बताया कि वित्त विभाग ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है. इस कदम से राज्य के 2.19 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. नई समय सीमा के तहत किसान 30 जून तक या लोन लेने की तारीख से 12 महीने के भीतर अपना लोन चुका सकते हैं.

