֍:दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर शहरों में कड़ाके की ठंड शुरु हो गई है. आईएमडी ने घने कोहरे की चेतावनी के साथ वाहनों को धीमी गति पर चलाने की सलाह दी है. वहीं, तापमान की बात करें तो न्यूकनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आज कम होकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली में कल यानी शुक्रवार से आने वाले तीन दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है. §֍:इन राज्यों में कोल्ड-डे और पाले की चेतावनी§ֆ:जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब में आज और 26 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है. 27-28 दिसंबर को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कोल्डे डे की वार्निंग है. साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कोल्डव डे की स्थिति रहने की संभावना है. §देशभर में कड़ाके की ठंड पड रही है. इसी के चलते मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. पिछले दिनों की बात करें तो कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने मिला है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में जमीनी पाले का असर दिखने की संभावना जताई है. पाला पड़ने की संभावना वाले इलाकों में किसानों को फसल की सुरक्षा करने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं, जम्मूी-कश्मी र और लद्दाख, दिल्लीक, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है.

