֍:जानें क्या है पूर्वानुमान?§ֆ:आईएमडी ने अगले 3-4 दिनों में बादल छाय रहने की स्थित बताई है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. इस दौरान बर्फबारी का सिलसिला भी देखने मिल सकता है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और दिन में शीतलहर की स्थिति बनेगी. केरल में बारिश का अनुमान है. हालांकि, राज्य में अभी से तेज गर्मी पड़ रही है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के कई जिलों में भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हीट वेव यानी लू की चेतावनी दी है.§֍:दिल्ली में होगी बारिश§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में घने बादल छाय रहेंगे. साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी सुबह हुई. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिगरी सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके बाद कल यानि 28 फररवरी से न्यूनतम तापमान में अजाफ होने के आसार है. वहीं, 27 और 28 फरवरी को आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है. इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी.§देशभर में गर्मी का दौर शुरु हो गया था, लेकिन आईएम़डी के दिए पूर्वानुमान के अनुसार आज से कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी. दिल्ली समेत एनसीआर शहरों, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के साथ कई राज्यों में बादल छाय हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे दिन में हो रही इस गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया कि 27 फरवरी को एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिससे रबी की फसलों को भारी नुकसान की उम्मीद है.

