֍:दिल्ली में कोहरा§ֆ:दिल्ली में प्रदूषण और हल्की बढ़ती ठंड के चलते धुंध छा रही है. नवंबर में ठंड नहीं बढ़ी, लेकिन हल्का कोहरा देखने मिल रहा है. वहीं, सुबह-शाम के समय ठंडा मौसम है. तापमान में गिरावट देखी जा रही है. शनिवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज भी आसमान स्मॉग से घिरा रहेगा, लेकिन रात तक धुंध छट जाने से मौसम साफ हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं, ठंड के लिए अभी दिल्लीवासियों को 15 नवंबर तक इंतेजार करना पड़ेगा.§֍:इन राज्यों में होगी बारिश§ֆ:देश में मानसून के जाने के बाद भी कुछ राज्यों में बारिश का आलम जारी है. इसमें दक्षिणी भारत के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है, जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा दक्षिणी केरल के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है. वहीं, आईएमडी ने तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने का सुझाव दिया है.§֍:यूपी-बिहार में ऐसा रहेगा मौसम§ֆ:ठंड की बात करें तो बिहार और उत्तर प्रदेश में बाकी राज्यों से जल्दी शुरु हो गई है. इन राज्यों के कई हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे कुछ जगहों पर विजिबिलिटी थोड़ी कम होने लगी है. हालांकि अभी गाड़ी चलाने वालों को कुछ खास परेशानी नहीं हो रही है. वहीं कोहरा पड़ने से हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में सुबह शाम की ठंड पूरे दिन में तब्दील हो जाएगी.§दिल्ली-एनसीआर में पिछले महीने से ही प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिसके चलते दिल्लीवासियों का ठंड का अभी इंतेजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला है. आने वाले दिनों में इन दोनों राज्यों का मौसम बदलने वाला है. वहीं. राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं. जिससे ठंड भी बढ़ेगी. इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के अलर्ट जारी हैं.

