֍:इन राज्यों में बारिश क संभावना§ֆ:आईएमडी ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई है. तूफान अब पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों सहित आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची और कई जिलों में ठंड बढ़ गई है. तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी और सिमडेगा जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा.§֍:
इन राज्यों के तापमान में हुई गिरावट
§ֆ:ठंड धीरे-धीरे सभी राज्यों में दस्तक दे रही है. दिल्ली में दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट देखी जा रही है. वहीं, कश्मीर और हिमाचल में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण, दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब सहित हरियाणा और राजस्थान में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है.§֍:इन राज्यों में बर्फबारी§ֆ:कश्मीर में बर्फबारी अभी भी जारी है. पहलगाम, सोनवर, कुपवाड़ा, बारामूला के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है. इससे श्रीनगर लेह हाईवे बंद हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी जारी है.§भारत के कई राज्यों में ठंड तो कहीं बारिश की संभवना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडू और पुडुचेरी में चक्रवात ‘फेंगल’ 30 नवंबर को यहां तट से गुजरा. पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु में सोमवार यानि 2 दिसंबर को भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, इस तूफान का असर झारखंड में भी महसूस होने लगा है. बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है.

