֍:इन राज्यों में बारिश की संभावना§ֆ:मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज गरज और बिजली के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि का आशंका जताई है. वहीं, ओडिशा, झारखंड, और गांगेय पश्चिाम बंगाल क्षेत्र में भी ओलावृष्टि की आशंका है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी बारिश की स्थिति बन रही है. §֍:दिल्ली में बारिश के आसार§ֆ:दिल्ली में सामान्य रूप से बादल छाय रहने की आशंका है. साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है. पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत मिली है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज दिल्लीं में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह भी है. ऐसे में कार्यक्रम बारिश से धुलने की आशंका है. बीजेपी समेत कई पार्टियों के दिग्गंज नेता इस शपथ में शामिल होंगे.§֍:जारी हुई चेतावनी§ֆ:मौसम विभाग ने भारी बारिश और बर्फबार को लेकर जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित होने, भूस्खलन, चट्टानें गिरने और मिट्टी धंसना, सड़कों, हाईवे, पुलों और नालों के जाम होने और बह जाने की आशंका जताई है. आईएमडी ने इसके लिए सड़क के अंडरपास, जल निकासी खाई, निचले इलाकों और पानी इकट्ठा होने वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है, क्यों कि अप्रत्याशित रूप से बाढ़ या ओवरफ्लो हो सकता है वहीं, भारी बारिश के दौरान कच्चे घरों में न रहने को भी कहा है, क्योंकि वे कभी भी गिर सकते हैं.§बीते कई दिनों से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ देखा गया है. वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक गर्त के रूप में देखा गया. इसके अलावा एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर मौजूदा है, जिनके चलते आज गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

