֍:मौसम विभाग ने कही ये बात§ֆ:मौसम विभाग ने कहा है कि केरल और माहे के साथ तमिलनाडु में अगले सात दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी इस सप्ताह भारी वर्षा का दौर देखा जा सकता है. इसी के साथ असम, मेघालय मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. §֍:झारखंड में अलर्ट§ֆ:झारखंड में मंगलवार को अच्छी बारिश देखी गई है. गोड्डा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. रांची को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बुधवार को भी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है. §भारत में मौसम में बदलाव के चलते कई राज्यों में भारी बारिश देखी जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर कहा कि पिछले कुछ दिनों से किसी नए क्षेत्र से मॉनसून की वापसी नहीं हुई है और मॉनसून की वापसी की लाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आईएमडी ने बुधवार के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, झारखंड में आज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

