֍:IMD ने कही ये बात§ֆ:आईएमडी ने बारिश के अलर्ट को लेकर कहा कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार डीप डिप्रेशन बनने से क्षेत्र से दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा. 17 अक्टूबर की सुबह दबाव के रूप में चेन्नई के निकट पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तर तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करेगा. चेन्नई में आपदा प्रबंधन टीमों को चेन्नई के आस-पास के जिलों में 26 जगहों पर स्टैंडबाय पर रखा गया है. इसके साथ ही चेन्नई और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने के लिए 219 नावों को तैयार रखा गया है. §֍:बेंगलुरू में जारी हुआ अलर्ट§ֆ:आईएमडी ने बेंगलुरू में अगले तीन दिनों के लिए बारिश की संभावना बताई है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण यहां के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. आज और कल बेंगलुरु, कोलार, चिकबल्लापुर, तुमकुरु, रामानगर, मांड्या, चामराजनगर, उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, हसन, कोडागु, धारवार्ड, बेलगावी और हावेरी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर येलो और ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है.§मानसून वापस होने पर भारत में बारिश से दक्षिण भारत के कई राज्यों में परेशानियां खड़ी हो गई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने राज्य के चार जिलों में सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है. अब प्रशासन द्वारा चेन्नई तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपुट्टू में स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं.

