֍:पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना §ֆ:पश्चिम बंगाल में मौसम के तेवर तल्ख है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि 10 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान दुर्गा पूजा भी हो रहा है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. कई जगहों में बड़े-बड़े पंडाल बनते हैं मेला भी लगता है. ऐसे में इस बार बारिश इसमें खलल डाल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक सोमनाथ दत्ता ने कहा है कि 3 अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण बंगाल में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. इसके अलावा 4 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है.
§֍:दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में होगी बारिश§ֆ:झारखंड में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आगामी समय के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में 2 अक्टूबर से निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. नई मौसमी प्रणाली के कारण 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है. राजधानी रांची समेत कई और जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम खुशनुमा रहेगा. आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है. हालांकि बारिश की संभावना कम है.
§Weather Forecast: तीन अक्टूबर से दुर्गा पूजा (Durga Puja) शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. IMD के अनुसार यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत कुछ और राज्यों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. ऐसे में दुर्गा पूजा में बारिश खलल भी डाल सकता है. बता दें, बंगाल की खाड़ी में अभी भी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. एक नजर डालते है देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम.

