֍:राज्य रक्षा मंत्री ने की रेल मंत्री से मुलाकात§ֆ:ट्रेनों के संचालन में कोई कमी न रहे इसके लिए केंद्रीय रक्ष राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इस बात पर उनसे चर्चा की. साथ ही सभी ट्रेनों का परिचालन रांची रूट से करने का आग्रह भी किया. इससे रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पुरुलिया, जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां सहित कई जिलों के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे.§֍:ये है गाड़ियों की लिस्ट§ֆ:• गाड़ी संख्या 08067 रांची-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 08068 टूंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 20 जनवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 08425 भुवनेश्वर-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 22 जनवरी, 5, 19 और 25 फरवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 08426 टूंडला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल 24 जनवरी, 7, 21 और 28 फरवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 08314 टिटिलागढ़-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 16, 23 जनवरी, 6, 20 और 25 फरवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 08313 टूंडला-टिटिलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल 18, 25 जनवरी, 8, 22 फरवरी और 1 मार्च को चलेगी
• गाड़ी संख्या 07107 तिरुपति-बनारस कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 8, 15 और 22 फरवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 07108बनारस-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी, 10, 17 और 24 फरवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 07109 नरसापुर-बनारस कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी और 2 फरवरी को चलेगी
• गाड़ी संख्या 07110 बनारस-नरसापुर कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी और 3 फरवरी को चलेगी
§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन शुरु हो गया है. यहां करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसके लिए अब झारखंड में रेलवे ने 10 ट्रेनों की घोषणा कर सौगात दी है. ये गाड़ियां या तो झारखंड के स्टेशन से खिलेगी या यहां के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी. जिससे यहां के यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

