֍:जरूरतों के हिसाब से चलाई जाएंगी ट्रेनें§ֆ:रेलवे बोर्ड के सूचना एंव प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि रेल मंत्री वैष्णव ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और योजना के साथ-साथ बढ़ती जरूरतों के हिसाब से ट्रेनों का संचालन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि रेलवे मौजूदा परिदृश्य से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.§֍:वॉर रूम में उपस्थित रहे अध्यक्ष§ֆ:प्रेस नोट में बताया गया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने ट्रेन संचालन की निगरानी के लिए पूरे दिन वॉर रूम में मौजूद रहकर सुनिश्चित किया कि प्रयागराज से ट्रेन सेवाओं को उच्च प्राथमिकता दी जाए. प्रेस नोट में बताया गया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार को महाकुंभ के संगम क्षेत्र में हुई भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए.§प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को ट्रेन सेवाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रयागराज में यात्रियों की जरूरत के हिसाब से ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेल मंत्रालय के प्रेस नोट के अनुसार महाकुंभ में भगदड के बाद रेल मंत्री वैष्णव ने यात्रियों की सुविधाओं और ट्रेन संचालन की निगराननी के लिए रेल भवन में स्थापित 24×7 वॉर रूम का दौरा किया.

