ֆ:
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने यह छापेमारी मनी लांड्रिंग के मामले में की है। असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा अफसर झुनझुनवाला के आवास और ऑयल मिल में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं झुनझुनवाला के उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छानबीन चल रही है।
इससे पहले पांच नवंबर 2019 सीबीआई ने आशापुर स्थित फैक्ट्री व नाटी इमली आवास पर छापेमारी की गई थी।सीबीआई ने यह छापेमारी ने बैंकों से लगभग सात हजार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज 35 मुकदमों को लेकर की थी। इसके अलावा 2013 में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।
§उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रसिद्ध तेल झूला ब्रांड ऑयल के मालिक दीनानाथ व महेश झुनझुनवाला के नाटी इमली स्थित आवास व सारनाथ स्थित कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ जांच शुरू की।

