֍:7 जून की तारीख तय§ֆ:दरअसल, दीवानी के एमपी/एमएलए कोर्ट में इसकी पत्रावली बयान मुलजिम में लगी हुई है. राहुल गांधी इस मामले में 20 फरवरी 2024 से जमानत पर चल रहे हैं. पिछली कई पेशी से वो अनुपस्थित चल रहे हैं. आज (सोमवार) इस केस में सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में सुनवाई थी, लेकिन एमपी/एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के पेश ना होने पर इस मामले में 7 जून की तारीख पड़ गई है.
§֍:अमित शाह को लेकर की थी बयानबाजी §ֆ:मालूम हो कि बेंगलुरु की एक जनसभा में राहुल गांधी की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया गया था. इसको लेकर पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन और बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने मुकदमा दर्ज करवाया था. ये केस सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा है. इसी में राहुल गांधी को पेश होना था.
§֍:एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी §ֆ:सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी थी लेकिन वो पेश नहीं हुए. राहुल गांधी के अधिवक्ता ने कांग्रेस नेता के चुनाव में व्यस्त होने का हवाला देते हुए न्यायालय से मोहलत देने की मांग की. हालांकि, याची पक्ष के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया. लेकिन सुनवाई के बाद न्यायालय ने राहुल गांधी को अगली तारीख दे दी. अब 7 जून को सुनवाई होगी.
§यूपी के सुल्तानपुर में मानहानि के मामले में जमानत पर चल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब आगामी 7 जून को सुनवाई होगी. एमपी/एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के मानहानि मामले को लेकर आज सोमवार को पेश ना होने पर उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने न्यायालय के समक्ष हाजिरी माफी का प्रार्थना-पत्र देते हुए कहा कि राहुल लोकसभा चुनाव के कारण पटना में व्यस्त हैं, इसलिए वो कोर्ट में पेश नहीं हो सके. जिस पर न्यायालय ने राहुल गांधी के पेश होने के लिए 7 जून की तारीख दी है.

