֍:राहुल गांधी पर ईडी रेड की तैयारी §ֆ:माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर राहुल ने लिखा, ‘जाहिर है कि 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया है। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि एक रेड की योजना बनाई जा रही है। खुली बांहों से स्वागत कर रहा हूं।’ उन्होंने पोस्ट में ED को टैग किया और आगे लिखा, ‘चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।’ गुरुवार को राहुल केरल के वायनाड पहुंचे थे।
§֍:चक्रव्यूह वाला भाषण ने मचाई खलबली §ֆ:राहुल ने कहा था, ‘हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसा लिया था और उन्हें मार दिया था। मैंने थोड़ी रिसर्च की है और पता लगाया है कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता है, जिसका मतलब कमल जैसा निर्माण होता है और वो भी कमल के आकार में। प्रधानमंत्री इस चिह्न को अपनी सीने से लगाते हैं।’
§Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दावा है कि उनके खिलाफ ED यानी प्रवर्तन निदेशालय रेड की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि ‘चक्रव्यूह’ वाले भाषण के बाद इस ऐक्शन की तैयारी की जा रही है। दरअसल, आम बजट 2024 पर बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कमल के चिह्न का जिक्र किया था और कहा था कि 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह बनाया जा रहा है।

