राहुल बोले अन्याय के दौर से गुजर रहा है देश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की और देश के लिए ऐसा दृष्टिकोण रखने पर जोर दिया, जो हिंसा और नफरत पर नहीं, बल्कि सद्भाव और भाईचारे पर आधारित होगा. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इसलिये निकाली जा रही है, क्योंकि देश भारी अन्याय के दौर से गुजर रहा है.
§ֆ:
Namaste Manipur pic.twitter.com/PDNSQeK276
— Congress (@INCIndia) January 15, 2024
§ֆ:
जो अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं.. वो किसी से नहीं डरते
— Congress (@INCIndia) January 15, 2024
न्याय लेकर रहेंगे ✊ #BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/bw1F17lAsu
§֍:बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग§ֆ:
— Congress (@INCIndia) January 15, 2024
§ֆ:
The people of Manipur demand NYAY!#BharatJodoNyayYatra
— Congress (@INCIndia) January 15, 2024
, pic.twitter.com/v0bRIImmrs
§ֆ:यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल हुए. बहुजन समाज पार्टी से निलंबित सांसद दानिश अली भी इस यात्रा का हिस्सा बने. कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी. उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी.
§साल की शुरुआत में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है. आज भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल वेस्ट से यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं, और इस वक्त वो वेस्ट इंफाल के सेकमई में हैं. जैसे ही यात्रा सेकमई पहुंची वहां के स्थानीय लोगों ने जोरशोर यात्रा और राहुल गांधी का स्वागत किया. इस दौरान कलाकारों द्वारा मणिपुर के पारंपरिक नृत्य पेश किए गए. बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते नजर आए.
हम पहुंचेंगे, हर घर तक
— Congress (@INCIndia) January 15, 2024
न्याय का हक, मिलने तक
?मणिपुर pic.twitter.com/e9oX9elPON

