֍:कांग्रेस को रास्ता नहीं दिख रहा…. §ֆ:राहुल ने कहा, दूसरा वो हैं, जो जनता से दूर हैं. कटे हुए हैं और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हैं. जब तक हमने इन दो को अलग नहीं किया, तब तक गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं कर सकती है.
§֍:राहुल ने संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित§ֆ:राहुल गांधी प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में महिलाओं ने राहुल का स्वागत किया.§֍:’गुजरात की जनता विकल्प चाहती है’§ֆ:राहुल गांधी ने कहा, गुजरात की जनता विकल्प चाहती है. बी टीम नहीं चाहती है. मेरी जिम्मेदारी इन दो ग्रुप्स को छानने की है. हमारे पास बब्बर शेर हैं. मगर पीछे से चेन लगी हुई है. सब पीछे से बंधे हुए हैं.§कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा बयान दिया. राहुल ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का मेंबर हूं और स्टेज से मैं ये कहना चाहता हूं कि गुजरात को कांग्रेस पार्टी रास्ता नहीं दिखा पा रही है. उन्होंने आगे कहा, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. एक वो हैं, जो जनता के साथ खड़े हैं. जिसके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है.

