֍:जानें तिलहन का आंकड़ा§ֆ:राजस्थान में मुख्य रबी फसल सरसों की होती है. इसकी बुवाई 6 नवंबर तक लगभग 25.73 लाख हेक्टेयर में की गई है. ये पिछले साल की इसी अवधि के 28.43 लाख हेक्टेयर से थोड़ी कम है. सरसों बुआई का लगभग 63.53 प्रतिशत रकबा अब तक कवर किया जा चुका है. वहीं, अन्य तिलहन फसलों की बात करें तो रकबा पहले के 29.33 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 26.26 लाख हेक्टेयर पर आ गया है.§֍:जानें दलहन फसलों का आंकड़ा§ֆ:सर्दियों की मुख्य दलहनी फसल चना है. जिसकी बुवाई 10.75 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की जा चुकी है, जो पिछले साल की इसी अवधि के 12.53 लाख हेक्टेयर से कम है. चने की बुवाई 22.50 लाख हेक्टेयर में करने का लक्ष्य है जिसमें से लगभग 47.80 प्रतिशत क्षेत्र को कवर किया जा चुका है. वहीं, राजस्थान कृषि विभाग ने पिछले साल के 17.75 लाख हेक्टेयर चना क्षेत्र से बढ़कर 22.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में चना की बुवाई का लक्ष्य रखा है. §भारत के कई राज्यों में रबी सीजन की बुवाई शुरु हो गई है. इसी के चलते राजस्थान में चने और सरसों की मुख्य रूप से खेती की जाती है. इस सीजन राज्य में धीमी गति से बुवाई हो रही है. 6 नवंबर तक राजस्थान में 42.17 लाख हेक्टेयर में इन फसलों की बुआई हो चुकी है. राजस्थान कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 49.44 लाख हेक्टेयर से थोड़ा कम है. राजस्थान ने इस शीतकालीन फसल सत्र में पिछले वर्ष के 112.70 लाख हेक्टेयर की तुलना में 119.98 लाख हेक्टेयर अधिक रबी रकबा का लक्ष्य रखा है.

