• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Fiza by Fiza
March 11, 2024
in समाचार
0
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इस एमओयू से जुड़ी परियोजनाओं में, बीकानेर जिले में 125 मेगावाट के लिग्नाइट पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट और 1000 मेगावाट के बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की रूपरेखा शामिल है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा पहल के लिए एनएलसीआईएल की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलती है। इसके अतिरिक्त, 810 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए एलओआई पहले ही जारी किया जा चुका है। यह 2030 तक 6 गीगावाट से अधिक नवीकरणीय क्षमता के साथ 17 गीगावाट क्षमता वाली बड़ी बिजली कंपनी बनने की एनएलसी इंडिया की कॉर्पोरेट योजना के अनुरूप है। एमओयू का आदान-प्रदान देश की महत्वाकांक्षी नवीकरणीय ऊर्जा के अनुरूप है, साथ ही, टिकाऊ और मजबूत ऊर्जा बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों की दिशा में एक बड़ा कदम है।कार्यक्रम के दौरान, उत्पादन क्षमता और पारेषण प्रणाली और वित्तपोषण को बढ़ाने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी, पीजीसीआईएल और आरईसी के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।


§ֆ:इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इन परिवर्तनकारी परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री के सक्रिय विजन और राजस्थान के मुख्यमंत्री की दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की। भारत सरकार के कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने कोयला मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रमों की क्षमताओं में भरोसा व्यक्त किया और कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान किए गए बुनियादी ढांचे और भूमि संबंधी समर्थन के साथ, हस्ताक्षरित परियोजनाओं के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा को खासी मजबूती मिलेगी।


§एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 125 मेगावाट क्षमता का लिग्नाइट आधारित बिजली संयंत्र और 1000 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली और आरवीयूएनएल के देवेंदर सिंघवी की उपस्थिति में एनएलसी इंडिया लिमिटेड और आरवीयूएनएल के बीच औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी (वीसी के माध्यम से), राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, राजस्थान सरकार में मुख्य सचिव सुधांश पंत और भारत सरकार में कोयला सचिव अमृत लाल मीणा उपस्थित थे। एनएलसी इंडिया लिमिटेड और आरवीयूएनएल के बीच समझौता ज्ञापन में 7000 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा निवेश शामिल है।

Previous Post

झारखण्ड के सिमडेगा में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया

Next Post

पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में भाग लिया

Next Post
पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में भाग लिया

पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में भाग लिया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.