֍:
CCI के प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी
§ֆ:CCI के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि अब तक तेलंगाना में MSP पर लगभग 600 गांठ कपास की खरीद की जा चुकी है. गुप्ता ने ‘बिजनेसलाइन’ से कहा, “हमें दिवाली के बाद भारी आवक की उम्मीद है और हमें सभी प्रमुख कपास वाले राज्यों में खरीद करना पड़ सकता है.” §֍:
MSP से ऊपर हैं दाम
§ֆ:कपास की कीमतें राज्यों के हिसाब से अलग-अलग रखी गई हैं. इसमें तेलंगाना में भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर है. इसकी आवक बढ़ने पर पर कीमतों में दबाव पड़ने की संभावना है. खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में हाल ही में की गई वृद्धि के कारण कपास की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है. यही वजह है कि कपास की कीमतें एमएसपी स्तर से कुछ ऊपर चल रही हैं. केंद्र ने मध्यम फाइबर के लिए कीमत 7,121 रुपये प्रति क्विंटल और 2024-25 फसल सीजन के लिए 7,521 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी घोषित किया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि है.
§֍:कम उत्पादन की आशंका§ֆ:कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में हर दिन बाजार में इसकी आवक 170 किलो वजन वाली 1 लाख गांठों को पार कर गई है और शुक्रवार 25 अक्टूबर तक कुल आवक 12.73 लाख गांठों की रही. हाल ही में सीएआई ने अनुमान लगाया है कि इस साल उत्पादन में 7 प्रतिशत की गिरावट आएगी और यह 302.25 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ 170 किलोग्राम) रह जाएगी. ऐसा कुछ इलाकों में फसल पर खराब मौसम और कम रकबे के कारण हो सकता है. पिछले सीजन में उत्पादन 325.29 लाख गांठ हुआ था.§भारत के तेलंगाना राज्य में सरकारी कपास की खरीद शुरु हो गई है. मंडियों में एमएसपी पर कपास की खरीद हो रही है. केंद्र सरकार ने 2024-25 फसल सीजन के लिए मध्यम किस्म केक कपास के लिए 7,121 रुपये प्रति क्विंटल और लंबी किस्म के लिए 7,521 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी घोषित किया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक है. तेलंगाना में कपास की खरीद कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) कर रहा है.

