֍:पंजाब में जहरीली शराबह का कहर §ֆ:अमृतसर (ग्रामीण) एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है. एसएसपी ने कहा, “हमें कल रात करीब 9.30 बजे सूचना मिली कि लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं. हमने तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया. हमने मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.”§֍:16 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर §ֆ:पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रभजीत सिंह ने सरगना सप्लायर साहब सिंह का नाम बताया. उन्होंने कहा, “हमने उसे भी पकड़ लिया है. हम जांच कर रहे हैं कि उसने यह शराब किन कंपनियों से खरीदी है.” पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें पंजाब सरकार से नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं. छापेमारी चल रही है और जल्द ही शराब बनाने वालों को भी पकड़ लिया जाएगा. सख्त धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. नागरिक प्रशासन भी इसमें शामिल है और हम घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जिन्होंने शराब पी हो सकती है, ताकि और अधिक लोगों की जान बचाई जा सके. इस घटना से पांच गांव प्रभावित हुए हैं.”§पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.

