• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

20,000 से अधिक जनजातीय छात्रों को लाभ पहुंचाने के परियोजना शुरू की जाएगी

Fiza by Fiza
February 21, 2024
in समाचार
0
20,000 से अधिक जनजातीय छात्रों को लाभ पहुंचाने के परियोजना शुरू की जाएगी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इस परियोजना का लक्ष्य 6वीं से 12वीं कक्षा में नामांकित छात्रों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच करना है। यह स्वास्थ्य संबंधित जांच देश के 14 राज्यों के चयनित 55 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में की जाएगी। इसके तहत विशेष ध्यान एनीमिया, हीमोग्लोबिनोपैथी, कुपोषण और तपेदिक पर है। आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार छात्रों के बीच स्वस्थ जीवन शैली अभ्यासों को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा रोगों के प्रबंधन के लिए एकीकृत दृष्टिकोण बनाया जाएगा।इसके लिए भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की सहभागिता में आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) और आईसीएमआर-राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान- जबलपुर की 16 इकाइयों की ओर से हस्तक्षेप किया जाएगा।


§ֆ:जनजातीय विकास के लिए सहभागिता, सम्मिलन और समन्वय के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए अक्टूबर, 2022 में आयुष मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके अनुरूप सीसीआरएएस ने 20 राज्यों के ईएमआरएस में 72 पोषण वाटिकाएं विकसित कीं। वहीं, सीसीआरएएस संस्थानों ने झारखंड के सरायकेला में जनजाति महोत्सव के दौरान मेगा स्वास्थ्य शिविरों में भी हिस्सा लिया। आजादी के सात दशक से अधिक समय के बाद भी भारत में जनजातीय समुदाय में स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ है। इस संबंध में विभिन्न सराहनीय प्रयासों के बावजूद ऐसी कई बाधाएं हैं, जो इस वंचित समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की सफल पहुंच में बाधा बनती हैं। साल 2011 की जनगणना के अनुसार देश की जनजातीय जनसंख्या 10.43 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का 8.6 फीसदी है। इनमें से 89.97 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में और 10.03 फीसदी शहरी क्षेत्रों में रहते हैं।


§केंद्रीय आयुष व पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री व कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा कल (21.02.2024) नई दिल्ली में 20,000 से अधिक जनजातीय छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए आयुर्वेदिक हस्तक्षेपों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच और प्रबंधन की एक राष्ट्रीय स्तर की परियोजना की शुरुआत करेंगे। आयुष मंत्रालय ने अपनी अनुसंधान परिषद सीसीआरएएस के माध्यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय और आईसीएमआर-एनआईआरटीएच जबलपुर की सहभागिता में जनजातीय छात्रों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी पहल की है।

Previous Post

आंदोलन के नाम पर उपद्रव! अलर्ट पर पुलिस, बॉर्डर को किया गया सील

Next Post

कोयला मंत्रालय आज मुंबई में दूसरे उद्योग संवाद की मेज़बानी करेगा

Next Post
कोयला मंत्रालय आज मुंबई में दूसरे उद्योग संवाद की मेज़बानी करेगा

कोयला मंत्रालय आज मुंबई में दूसरे उद्योग संवाद की मेज़बानी करेगा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.