ֆ:30 एकड़ में फैले इस पार्क में 4 लाख पेड़, 4,800 पौधे, 64 मछलियाँ और कई पशुधन प्रजातियाँ संरक्षित हैं। दुनिया के सबसे बड़े कृषि थीम पार्क के रूप में, यह 300 से अधिक लोगों को रोजगार देता है और देश की जैव विविधता विरासत को प्रदर्शित करता है। यह पार्क बच्चों को खाद्य स्रोतों के बारे में भी शिक्षित करता है साथ ही संरक्षित पौधों एवं जानवरों की प्रजातियों का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों और शोध छात्रों को आकर्षित करता है। श्रीमती अनीता मैथ्यू को उनकी अभिनव मछली-पशुधन-बागवानी-आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली के लिए सम्मानित किया गया।
§ֆ:उन्होंने गोवा में कई युवा उद्यमियों को जलवायु-अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में लाभदायक व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिली है। पर्यावरण के प्रति जागरूक खेती का दृष्टिकोणः वित्तीय, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करता है, जिससे अधिक टिकाऊ भविष्य को बढ़ावा मिलता है। डॉ. परवीन कुमार, निदेशक, भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा तथा उनकी टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों का उपयोग करके प्रौद्योगिकियों का दस्तावेजीकरण किया और आईएआरआई-अभिनव किसान पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन तैयार किया।
§भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा के दो प्रगतिशील किसानों को कृषि-पारिस्थितिकी-पर्यटन एवं मछली आधारित एकीकृत कृषि प्रणालियों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आज भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित आईएआरआई-अभिनव किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैंगो मीडोज के प्रबंध निदेशक, श्री एन.के. कुरियन को कृषि-पारिस्थितिकी-पर्यटन और जैव विविधता संरक्षण के लिए पुरस्कार मिला।

