֍:ऐसे करें रजिस्ट्रेशन§ֆ:खाद्य और रसद विभाग के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA ऐप पर पंजीकरण और नवीनीकरण कराना अनिवार्य है. खरीद पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी. इसके अलावा सरकारी केंद्रों पर वही किसान अपनी फसल बेच सकेंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ होगा.
मक्का, बाजरा और ज्वार की बिक्री के लिए OTP आधारित रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है. इसके लिए किसानों को अपना मौजूदा मोबाइल नंबर देना होगा. इसके बाद SMS से OTP मिलेगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा.
§֍:टोल फ्री नंबर पर मिलेगी मदद§ֆ:किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 से मदद ले सकते हैं. इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं. किसानों को जिस बैंक खाते में भुगतान होगा, उसका आधार से जुड़ा होना आवश्यक है. भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा. वहीं बिचौलियों को रोकने और पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से की जाएगी. इसके अलावा किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए किया जाएगा.
बता दें कि मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है. इसके तहत मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति कुंतल, बाजरा का 2625 रुपये प्रति कुंतल, ज्वार (हाइब्रिड) का 3371 व ज्वार (मालवांडी) का 3421 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है.
§उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लाभ के लिए कई योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार की तरफ से किसानों को 1 अक्टूबर से मोटे अनाज की खरीद पर MSP दी जाएगी. दरअसल, वर्ष 2024-25 के लिए मोटे अनाजों की खरीद 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी. मोटे अनाज में शामिल मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण और नवीनीकरण चल रहा है.

